अपना Femease अकाउंट डिलीट करें
आप जब चाहें अपना Femease अकाउंट और उससे जुड़ा डेटा डिलीट कर सकती हैं।
ऐप में (सबसे तेज़)
- Femease खोलें और लॉग इन करें।
- प्रोफ़ाइल में जाएँ, फिर अकाउंट डिलीट करें दबाएँ।
- पक्का करने के लिए DELETE लिखें।
आपका अकाउंट तुरंत बंद हो जाता है। अगर आपका मन बदल जाए, तो 7 दिन के अंदर फिर से लॉग इन करें और सब कुछ पहले जैसा वापस आ जाएगा। 7 दिन के बाद आपका डेटा हमेशा के लिए मिटा दिया जाता है।
ऐप के बिना
hello@femease.in पर ईमेल करें, विषय “मेरा Femease अकाउंट डिलीट करें” लिखें और अपने अकाउंट का मोबाइल नंबर बताएँ। हम SMS से पक्का करेंगे कि यह आप ही हैं, फिर कानून में तय समय के अंदर अकाउंट डिलीट कर देंगे।
कुछ डेटा डिलीट करें और अकाउंट रखें
- पीरियड और प्रेग्नेंसी ट्रैकर: ट्रैकर में सेटिंग्स खोलें, फिर ट्रैकर डेटा डिलीट करें दबाएँ। इससे आपके पीरियड्स, रोज़ के लॉग, प्रेग्नेंसी ट्रैकिंग और ट्रैकर सेटिंग्स हट जाती हैं।
- एक हेल्थ चेक का रिज़ल्ट: रिज़ल्ट खोलें और यह रिज़ल्ट डिलीट करें दबाएँ।
- कम्युनिटी की कोई पोस्ट या जवाब: उसे खोलें, मेन्यू दबाएँ, फिर डिलीट करें दबाएँ।
- आपका सारा हेल्थ डेटा: प्रोफ़ाइल में जाएँ, फिर प्राइवेसी चॉइस में, और हेल्थ डेटा की सहमति बंद करें। आपका हेल्थ डेटा डिलीट हो जाता है और बाकी अकाउंट बना रहता है।
किसी और बात के लिए, किसी भी ईमेल पते से hello@femease.in पर ईमेल करें, अपने अकाउंट का मोबाइल नंबर और जो डिलीट करवाना है वह लिखें। पहले हम SMS से पक्का करेंगे कि यह आप ही हैं।
क्या डिलीट होता है, और क्या रखा जाता है
- डिलीट होता है: आपकी प्रोफ़ाइल (नाम, फ़ोन, ईमेल, जन्मतिथि), पीरियड ट्रैकर और हेल्थ लॉग, केयर इनटेक के जवाब, सेव किए पते, बैग, नोटिफ़िकेशन, सहमति की पसंद, डिवाइस और Femease Coins।
- आपके नाम या संपर्क की जानकारी के बिना रखा जाता है: ऑर्डर और पेमेंट के रिकॉर्ड, जिन्हें टैक्स कानून के मुताबिक हमें 8 साल तक रखना होता है।
- डॉक्टर के रिकॉर्ड के लिए रखा जाता है: कंसल्टेशन के नोट्स और प्रिस्क्रिप्शन, जिन्हें डॉक्टरों को 3 साल तक रखना होता है। ये अब आपके नाम या फ़ोन नंबर से जुड़े नहीं रहते।
ज़्यादा जानकारी के लिए प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।